घड़ी के शोरूम से स्टाफ़ ने ही पार कर डाली 16 लाख की घड़ियाँ | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

घड़ी के शोरूम से स्टाफ़ ने ही पार कर डाली 16 लाख की घड़ियाँ | New India Times

DB मॉल में घडी के शोरूम में काम करने वाली महिला और उसके साथियों ने मॉल घडी कंपनी को 16 लाख का चुना लगा दिया है।
ग्वालियर डीबी मॉल में घड़ी के शोरूम में ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाला स्टाफ ही निकला है। फर्जीवाड़ा करने वालों ने कंपनी को 16 लाख से ऊपर की चपत लगा दी। हैरानी की बात तो यह रही कि इस फर्जीवाड़े में एक महिला भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पड़ाव थाना टीआई विवेक अष्ठानाके मुताबिक सर्राफा बाजार में रहने वाली नवल मूंदड़ा की डीवी मॉल में टाइटन का शोरूम है, शोरूम में मैनेजर हेमंत उपाध्याय और स्वाति साहू काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने शुरू में धीरे-धीरे घड़ी निकालकर बाजारों में बेच दी। जब लॉकडाउन अगस्त में खत्म हुआ और शोरूम फिर से खुला तो स्टॉप का मिलन हुआ तो हकीकत सामने आई कि शोरूम से कई घड़ियां गायब है जिसकी कीमत लगभग 16 लाख बताई जा रही है। शोरूम संचालक ने पड़ताल की तो मालूम हुआ कि हेमंत व स्वाति ने मिलकर पूरा गबन किया है, इनसे जब कंपनी के पैसे लौटाने को कहा गया तो दोनों ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया इसके बाद शोरूम संचालक ने पड़ाव थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर हेमंत और स्वाति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.