गैंगरेप: उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद अब मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के झिरन्या में तीन दरिंदों ने एक 15 वर्षीय बालिका को बनाया अपनी हवस का शिकार | New India Times

रहीम शेरानी, खरगोन/भोपाल (मप्र), NIT:

गैंगरेप: उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद अब मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के झिरन्या में तीन दरिंदों ने एक 15 वर्षीय बालिका को बनाया अपनी हवस का शिकार | New India Times

खरगोन जिला के झिरन्या समीपस्थ ग्राम मारुगढ़ में विगत रात के एक बजे खेत मे रखवाली करने वाले किसान के घर में तीन लोगों ने घुसकर एक नाबालिग लड़की को घर से उठा लिया विरोध करने पर उसके भाई को तीन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया और उसकी छोटी बहन को उठाकर ले गए। उक्त घटना की जानकारी उसके भाई ने खेत मालिक को फोन करके दी साथ ही झिरन्या के समीप उसके गांव बामनपुरी से उसके भाइयों को बुलाया और अपनी बहन को खोजने निकले जो उन्हें आईटीआई काॅलेज के समीप मिली जहां पर लड़की के भाइयों ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी मोटर सायकिल छोड़कर मक्के के खेत में रात का फायदा उठाकर भाग गए। इस घटना की सूचना खेत मालिक ने 100 डायल के माध्यम से पुलिस को सूचना रात 1:42 मिनट पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
कल घटना स्थल का एसपी एवं एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और जल्द फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने की बात।

बलात्कार की घटना संज्ञान में आई है, मोके पर जाकर विवेचना की गई है, घटना में लिप्त तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी: एस. पी शैलेंद्रसिंह चौहान खरगोन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article