झाँसी के जिलाधिकारी के आदेशानुसार झाँसी सिविल डिफेंस के वार्डन और फायर फाइटर आज बाबरी केस पर आए फैसले के मद्देनजर, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे नगर में रहे मुस्तैद, पुलिस प्रशासन का किया भरपूर सहयोग | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झाँसी के जिलाधिकारी के आदेशानुसार झाँसी सिविल डिफेंस के वार्डन और फायर फाइटर आज बाबरी केस पर आए फैसले के मद्देनजर, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे नगर में रहे मुस्तैद, पुलिस प्रशासन का किया भरपूर सहयोग | New India Times

झाँसी के जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी के आदेशानुसार झाँसी सिविल डिफेंस के वार और फायर फाइटर आज बाबरी केस पर आए फैसले के मद्देनजर, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे नगर में मुस्तैद रहे और पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया।
नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी सिविल डिफेंस श्री सलिल पटेल के शार्ट नोटिस पर उपनियंत्रक मुनेश गुप्ता की उपस्थिति में व सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा के नेतृत्व में आनन फानन में सैकड़ों वार्डन व फायर फाइटर नगर के विभिन्न चौराहे पर येलो जैकेट में पहुंच गए और वहाँ पर पहले से तैनात पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। कोतवाली प्रखण्ड के डिवीज़नल वार्डन विनय सीजरिया व नगरा के डिवीज़नल वार्डन भूपेंद्र खत्री के नेतृत्व में पोस्ट वार्डन संजय वर्मा व सन्दीप गुप्ता की टीम बी के डी चौराहे पर, अंकुर बट्टा व विजय मिश्रा की टीम मिनर्वा चौराहे पर, कमल हिरवानी, सुदर्शन शिवहरे व पुष्पा रायकवार की टीम इलाइट चौराहे पर, पीयूष शर्मा, लतेश शर्मा व नरेश बुंदेला की टीम चित्रा चौराहे पर मुस्तैद रहकर पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया। इसी के साथ नगर के कई क्षेत्रो से निकले फ्लैग मार्च में भी डिप्टी पोस्ट वार्डन वन्दना पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवको ने भाग लिया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में डिप्टी डिवीज़नल वार्डन आनंद सक्सेना, अम्बिका श्रीवास्तव, प्रगति शर्मा, उमाचरण गुप्ता, प्रभुदयाल साहू, राजकुमार साहू, कालका प्रसाद, कमलकांत, कविता भिलवारे, राकेश, शुभम टण्डन, शुभम बुधौलिया, नरेन्द्र सोनी, अंजली सोनी, राजेश कुमार, अनिल, सोनू केसरी, प्रकाश, आशुतोष, राहुल गुप्ता, मनोज सोनी, मोहम्मद राशिद, राघवेंद्र वर्मा, राकेश कुशवाहा, जुगल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

ये जानकारी सिविल डिफेंस के मीडिया प्रभारी अंकुर बट्टा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.