कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बी.के.डी. चौराहे पर नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रभाग झांसी द्वारा बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों को किया गया मास्क का वितरण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बी.के.डी. चौराहे पर नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रभाग झांसी द्वारा बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों को किया गया मास्क का वितरण | New India Times

करोना कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आज बी.के.डी. चौराहे पर नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रभाग झांसी द्वारा जो लोग सड़क पर बिना मास्क लगाये घूम रहे थे उन्हें मास्क का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता एवं वि. अतिथि वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिविजनल वार्डन कोतवाली प्रभाग विनय सिजरिया एडवोकेट द्वारा की गई एवं सभी ने सड़क पर आवागमन करते हुए लोगों से आह्वान किया कि अपनी, अपने परिवार की एवं नगर वासियों की सुरक्षा के लिए घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाकर ही निकलैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्टाफ आफीसर टू चीफ वार्डन शील कोपरा, आई सी ओ बृज किशोर सेन, पोस्ट वार्डन संजय वर्मा, विजय मिश्रा, संदीप नाछोला , मनोज कुशवाहा (रि.) डिप्टी पोस्ट वार्डन राकेश साहू सेक्टर वार्डन, श्याम लाल प्रजापति पल्लवी साहू, सचिन कंचन, दीपेश कुशवाहा, प्रियांसी रावत, अभिषेक तिवारी, कपिल द्विवेदी, फायर फाइटर दामोदर वर्मा, दीपक प्रजापति, संदीप वर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, विशाल शाक्या, विनोद कुमार, मनोज सोनी राघवेन्द्र वर्मा राशिद खान, जुगल किशोर कुशवाहा, अंजली सोनी, विशाल वर्मा, मनीष वर्मा, यश वर्मा, सूरज मलिक, अक्षत सक्सेना का कार्यक्रम में विशेष रुप से सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डिविजनल वार्डन आनंद सक्सेना ने एवं आभार व्यक्त पोस्ट वार्डन अंकुर बट्टा द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.