ओदारा मार्ग पर मिला युवक का शव, मचा हड़कंप | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

ओदारा मार्ग पर मिला युवक का शव, मचा हड़कंप | New India Times

थाना क्षेत्र मितौली के अंतर्गत ग्राम आलपुर के पश्चिम ओदारा मार्ग पर एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जैसा की विदित हो गांव के लोग जब अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तभी उनको सड़क के किनारे एक शव दिखाई पड़ा। जिसकी जानकारी थाना अध्यक्ष मितौली को दी गई। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से शव के बारे में जानकारी एकत्र की, लोगों ने बताया कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।थानाध्यक्ष मितौली ने गांव के लोगों की मदद से शव का पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया।जब शव मिलने की खबर हवा की तरह पड़ोसी गांवों में पहुंची तब पड़ोसी गांव के लोगों ने बताया कि 16 सितंबर 2020 से मदनलाल निवासी ग्राम निमचेनी उम्र 29 साल लापता है यह शव उन्हीं का हो सकता है,जब यह सूचना उनके घर वालों को मिली जिस पर परिवारी जनों ने थाना आकर जानकारी प्राप्त की, जानकारी के अनुसार शव मुन्नालाल का ही है। बताय जा रहा है कि घरवालों को शव अभी देखने को नहीं मिला है जिससे स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article