पाक बड़ा पुलिस ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 500 पेटी सहित ट्रक चालक को किया गिरफ्तार | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

पाक बड़ा पुलिस ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 500 पेटी सहित ट्रक चालक को किया गिरफ्तार | New India Times

मुरादाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशों पर अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पाक बड़ा पुलिस द्वारा रात्रि में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पाक बड़ा थाने की हकीमपुर पुलिस चौकी के पास हाइवे पर पाक बड़ा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान शराब से लदा हुआ ट्रक वहां से गुजरा पुलिस ने रुकने का इशारा दिया तो ट्रक चालक ने पुलिस को देख ट्रक को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। वहीं चौकी इंचार्ज हकीमपुर राम प्रकाश ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया चेकिंग करने पर ट्रक के अंदर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 500 पेटी छापेमारी में पुलिस ने बरामद की और मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पाक पड़ा की चौकी हकीमपुर के पास हाइवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पाक बड़ा पुलिस ने शराब से लदा हुआ एक ट्रक पकड़ा है जिसमें हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की करीब 500 पेटी पुलिस ने बरामद की है जिन की मार्केट कीमत करीब 55 लाख रुपए है और ट्रक चालक कमेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने ट्रक के ऊपर फल आदि रख लिए थे ताकि इस बात का किसी को पता ना चल सके और ट्रक का नंबर भी तस्करों ने बदल दिया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.