घर के बाहर खेलते हुए दूर जा पहुँची 5 वर्षीय बालिका, डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलाया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

घर के बाहर खेलते हुए दूर जा पहुँची 5 वर्षीय बालिका, डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलाया | New India Times

13 सितंबर 2020 को रात्री 09:30 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना थाटीपुर के अंतर्गत अशोक कॉलोनी के पास एक 5 वर्षीय बच्ची मिली है जो घर का रास्ता भटक गयी है। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना थाटीपुर एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर को सूचित करते हुये घटना स्थल पर पास की डायल-100 एफ़.आर.व्ही. को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ़.आर.व्ही. स्टाफ प्रधानआरक्षक उदय प्रताप सिंह, आरक्षक जनक चौहान व पायलेट राकेश शर्मा द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया तथा बच्ची को साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश शुरू की। प्राप्त जानकारी अनुसार नदी पार टाल निवासी राम सेवक जाटव की 05 वर्षीय बच्ची किट्टू घर के बाहर खेलते हुए घर से दूर अशोक कॉलोनी के पास चली गयी थी और रास्ता भटक गयी थी। एफ़आरवी स्टाफ द्वारा आस पास पूँछ-ताँछ करने एवं प्रसारण करने पर बच्ची के परिजन उसे ढूँढते हुये मिले जिन्हे बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन के बाद बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.