महाराजपुर पुलिस ने 2.5 लाख रुपए के गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महाराजपुर पुलिस ने 2.5 लाख रुपए के गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महाराजपुर पुलिस द्वारा ढाई लाख रुपए के लगभग का गांजा जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम तीतरपानी के पास एनएच 26 से गुजर रहे सफेद रंग की होंडा अमेजन कार नंबर एचआर 39 डी 0663 गाड़ी को रोका और तलाशी ली लेकिन गाड़ी की डिक्की में कोई भी सामान नहीं मिला। थाना प्रभारी द्वारा सघन रूप से जांच की गई तो गाड़ी में पीछे की सीट अलग से बनाई गई थी जिसे चेक किया गया जो पटिया लगाकर बनाई गई थी, पटिया को हटाया गया तो बॉक्स के अंदर 34 किलो गांजा मिला जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। उक्त गाड़ी नरसिंहपुर की ओर से आ रही थी आरोपी ड्राइवर सुनील पिता राजकुमार पेटवार उम्र 23 वर्ष हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर पुलिस मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान एस आई हुकुम सिंह, प्र आर राजेश सिंह, आरक्षक नित्य प्रकाश, हरिराम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article