ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाया जा रहा महा अभियान अब पहुंचा आगरा, हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा: जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा | New India Times

साबिर खान, आगरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाया जा रहा महा अभियान अब पहुंचा आगरा, हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा: जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजाग (रजि.) उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाया जा रहा महाअभियान अब आगरा पहुंच गया है। आगरा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा है कि हमारा यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाया जा रहा महा अभियान अब पहुंचा आगरा, हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा: जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाई जा रही मुहिम मास्क लगाओ महा अभियान के अंतर्गत आगरा में महिला प्रकोष्ठ की कमेटी के द्वारा भगवान टॉकीज चौराहे पर आगरा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस महा अभियान के अंतर्गत वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना की आगरा में बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता कैंप आयोजित किया गया।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाया जा रहा महा अभियान अब पहुंचा आगरा, हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा: जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा | New India Times

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं, बीमारी मारे आसपास तेजी के साथ बढ़ रही है और लोग समझ बैठे हैं कि बीमारी खत्म हो चुकी है इसलिए आज हम लोगों के द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन रखा गया। इस कैंप के माध्यम से हम लोग ऐसे लोगों को जागरूक कर रहे हैं जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा है। जिला उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा हम लोग जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से लोगों को निःशुल्क मास्क और टोपी भेट कर रहे हैं और लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनीता पाठक, जिला उपाध्यक्ष मानसी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष निधि शर्मा, जिला महासचिव कमलेश शर्मा, जिला महासचिव उपमा गुप्ता, जिला प्रवक्ता यश चंद्रिका, जिला सचिव हेमा चौहान, जिला सचिव रुपा गुप्ता, जिला महामंत्री शशि गुप्ता, जिला सचिव सुषमा शर्मा, जिला संगठन मंत्री संजू शर्मा, जिला संगठन मंत्री रजनी, जिला संगठन मंत्री बबीता गोयल, जिला संगठन मंत्री गुड्डी दीक्षित, जिला सचिव भावना दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी मालती आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article