सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में तैनात डॉ माधव लाल सुमन कोरोना योद्धा का किया गया सम्मान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में तैनात डॉ माधव लाल सुमन कोरोना योद्धा का किया गया सम्मान | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खमरिया अधीक्षक डॉ बी के स्नेही ने आज डॉ एम एल सुमन के जगसड से ड्यूटी पूरी करने और कोविड 19 की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में नेगेटिव आने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी जोइनिंग के समय सम्मान किया गया। इसके पहले डॉ अमितेश द्वारा भी जगसड में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था। डॉ स्नेही ने बताया कि डॉ एम एल सुमन की ड्यूटी एल 1 और एल 2 हॉस्पिटल जगसड ब्लॉक नकहा में दिनाँक 20 अगस्त से 3 सितंबर तक वहाँ पर डयूटी पर तैनात रहे है। डयूटी के उपरांत कोविड 19 की जांच कराई गई थी और सैम्पल लखनऊ लैब को भेज गया था जिसकी आज रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। ये लोग ही असली कोरोना योद्धा हैं जो वहाँ पर रहकर मरीजों की देखभाल कर रहे हैं, इनका योगदान अतुलनीय है। यहाँ पर भी इनका अदुतीय योगदान है।मरीजों के साथ में सौम्य व्यवहार रहता है और समय से ड्यूटी पर हमेशा तैनात रहते हैं। कभी भी किसी तरह की शिकायत प्राप्त नही हुई है। हम पूरे स्टाफ की ओर से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान डॉ पंकज कुमार, डॉ हसमत आरा, दिनेश चंद्र गुप्ता, संजीव जायसवाल, परमानंद यादव, रामसेवक समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.