दो अवैध शराब के तस्करों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,  चार पहिया वाहन भी जब्त | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​दो अवैध शराब के तस्करों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,  चार पहिया वाहन भी जब्त | New India Timesक्राइम ब्रांच भोपाल ने अवैध रूप से देशी एवं अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को 126 लीटर शराब एवं एक चार पहिया वाहन समेत गिरिफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोपड़िया जोड़ के पास एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 04 सीपी 3750, गुनगा की तरफ से कोठार और राताताल गांव की ओर शराब लेकर जा रही है। तत्काल मौके पर पहुंच कर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर कार को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें 126 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम धीरेन्द्र लोधी 30 वर्ष पुत्र नंदकिशोर लोधी निवासी पिपलिया वाजखा सूखीसेवनियां और सुरेश सिंह 45 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम उनिदा गुनगा बताया है।

क्राइम ब्रांच पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेश गुनगा स्थित देशी कलारी का मैनेजर है, वहीं आरोपी धीरेन्द्र वाहन चालक है।

 आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article