ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मास्क लगाओ महा अभियान के तहत किया जागरूकता कैंप का आयोजन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मास्क लगाओ महा अभियान के तहत किया जागरूकता कैंप का आयोजन | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के द्वारा पिछले 3 महीने से चलाए जा रहा मास्क लगाओ महाअभियान के अंतर्गत महानगर कमेटी व महानगर युवा कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से मसानी चौराहा मथुरा पर जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। जागरूकता कैंप में मथुरा मेयर के छोटे भाई सफाई यूनियन के प्रदेश महासचिव महेश काजू अतिथि के रूप में शामिल रहे। मास्क लगाओ महाअभियान के अंतर्गत पैदल चलने वाले लोगों के साथ साईकिल, टू व्हीलर, ई-रिक्शा, टेंपो, ट्रक में चलने वाले लोग जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था उत्तर प्रदेश सफाई यूनियन की प्रदेश महासचिव महेश काजू के साथ समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित समिति की टीम के साथ लोगों को जागरूक करते हुए सबको निःशुल्क मास्क समिति की तरफ से दिए गए। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को 2500 मास्क दिए गए।

इस अवसर पर अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए सफाई यूनियन के प्रदेश महासचिव महेश काजू ने कहा कि समिति के द्वारा चलाई गई यह अभियान बहुत ही सराहनीय है, इससे लोग जागरूक हो रहे हैं। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वह लोग मास्क जरूर लगाएं।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मास्क लगाओ महा अभियान के तहत किया जागरूकता कैंप का आयोजन | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारा महअभियान लगातार चलता रहेगा, हमारी यह मुहिम अब पूरे देश की मुहिम बन चुकी है, हमारी समिति के लोग पूरे प्रदेश में चला रहे हैं। मथुरा के महानगर अध्यक्ष गणेश पाल कहा, हमने आज अपनी मुहिम के अंतर्गत जागरूकता लाने के लिए अपनी टीम के साथ जनपद में बढ़ते हुए वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 बीमारी को देखते हुए हमारी टीम के द्वारा चलाया जा रहा है महाअभियान जिससे लोग जागरूक हो सकें और अपने परिवार और अपने समाज को इस बीमारी से बचा सकें। युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा, हम लगातार सभी को जागरूक कर रहे हैं, उसी के अंतर्गत हम विभिन्न चौराहों पर जाकर लोगों को निःशुल्क मास्क दे रहे हैं जिससे लोगों में जागरूकता लाई जा सके।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज गोला, श्रीमती अंजू अग्रवाल, मोहन श्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, आशीष शर्मा, श्याम शर्मा, कुलदीप शास्त्री, राजेश अग्रवाल, अनिल गोरवाल, मुरारी ठाकुर, सत्यवीर चौधरी, अभिषेक शर्मा, विनोद पांडेय, चंद्र प्रकाश पांडेय, मातुल शर्मा, हेमंत अग्रवाल, हेमंत शर्मा, रवि चौधरी, मातुल शर्मा आदि लोगों ने महाअभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.