हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शहर में रहने वाले एक आशिक ने लड़की से प्यार का इजहार किया, जब लड़की ने उसके प्यार के इजहार को ठुकरा दिया तो लड़के ने लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसको बदनाम करने की नियत से मैसेंजर पर व उसके पिताजी को धमकी देने लगा। जब पीड़िता उस मनचले की हरकतों से परेशान हो गयी तो उसने सायबर सेल में शिकायत कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी शहर के एक प्रतिष्टित कॉलेज से आईटीआई एवं क फ़ोटो शूटिंग का काम कर रहा है।
अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि फरियादी अर्पिता (परवर्तित नाम) द्वारा अपने नाम से फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बना कर परिवार जनों को परेशान करने के संबंध में शिकायती आवेदन पत्र दिया था जिसकी तत्परता से कार्यवाही हेतु निरीक्षक मुकेश नारोलिया को निर्देश दिए गए थे। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में जांच उपरांत अपराध क्रमांक 158/20 धारा 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में मुकेश नारोलिया एवं उनकी टीम द्वारा फरियादी की शिकायत में टेक्निक साक्ष्य एकत्रित किये गए एवं उनका बारीकी से निरीक्षण करने पर पाया गया कि उक्त फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाने एवं चलाने में अलग ऑप्टिकलस का उपयोग किया गया है जिससे आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे लेकिन सायबर सेल की टीम ने सभी साक्ष्य एकत्रित कर टीम द्वारा आरोपी को उक्त कृत्य करने में मोहित सविता पुत्र मोहन सविता उम्र 19 वर्ष निवासी भारत मार्केट महाराजपुरा ग्वालियर की जानकारी प्राप्त हुई जिसके उपरांत जब टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई तो आरोपी को अपने निवास स्थान से फरार पाया। टीम के लगातार प्रयास से आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया।
उक्त केस के निराकरण में निरीक्षक मुकेश कुमार नारोलिया, उनि नीलम तोमर, प्रधान आर पवन शर्मा, आर सतेंद्र धाकड़, महिला आर महिमा चौधरी, भूरी बाई त्यागी की अहम भूमिका रही।
