करोना महामारी में अपनी जान जोखिम डालने वाले नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट संख्या 4 का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

अरशद आब्दी/कलाम कुरैशी, झांसी (यूपी), NIT:

करोना महामारी में अपनी जान जोखिम डालने वाले नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट संख्या 4 का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

झाँसी नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट संख्या 4 कोतवाली प्रभाग द्वारा सम्मान व वृक्षारोपण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान दीपांजलि मुख्य अतिथि चीफ वार्डन बालकिशन कुशवाह, सह उपनिरीक्षक मांट मनोज वर्मा, डिवीजन वार्डन का पोस्ट वार्डन मनोज सोनी, ताज मोहम्मद, राजेंद्र गुप्ता आदि ने अतिथियों का माला पहनाकर व श्रीफल व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

करोना महामारी में अपनी जान जोखिम डालने वाले नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट संख्या 4 का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालकिशन गुप्ता ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट संख्या 4 के जुझारू वाल एनटीआरओ ने करोना जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुए नागरिक सुरक्षा की कड़ी जिम्मेदारी निभाई उन्हें हम दिल से सलाम करते हैं। मनोज वर्मा ने राधवेंद्र वर्मा, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती मधु गुप्ता, श्याम कुमार शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, रोहन सोनी, राकेश कुशवाह, राजेंद्र गुप्ता, जैनुलआब्दीन, विनय सोनी एवं फायर फाइटर में रितिका गुप्ता, ऋषि गुप्ता, संजल साहू, रोबिन सोनी, जुगल किशोर कुशवाहा, राशिद खान, इरफान खान, अनमोल अग्रवाल सभी को मुख्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर करोना फाइटर नागरिक सुरक्षा पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालक जैनुलाआब्दीन ने किया व आभार ताज मोहम्मद खान ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.