2 वर्ष के मासूम बच्चे के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

2 वर्ष के मासूम बच्चे के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला तहसील के ग्राम नवापाड़ा काली रुंडी में दोपहर में एक मां ने अपने मासुम बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा कर जान दे दी।
थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि ललिता पति मूनसिंग कटारा 24 वर्ष ने अपने 2 वर्षों के अबोध शिशु आयुष को कपड़े से पेट पर बांधकर कर खेत में निर्मित कुएं में छलांग लगाकर दोनों की जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना का पता परिजनों को 2 घंटे बाद लगा। परिजन बहू व बेटे को तलाशते रहे इसी दौरान कुएं की मुंडेर पर मृतका के चप्पल व कपड़े का टुकड़ा मिला कुएं में देखने पर दोनों के शव फुल कर ऊपर आ गए थे। कुए में पानी अधिक होने से परिजनों को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों ने बताया कि सास का आधार कार्ड गुम हो जाने से दोनों बहुओं को आधार कार्ड ढूंढने को कहा था यही वजह मां बेटे की मौत का कारण बनी। देर शाम कुएं का पानी खाली कर दोनों के शव को थांदला लाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article