मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में नवनिर्मित सीसी सड़क का निर्माण किया गया जिसके दोनों ओर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके कारण बरसाती पानी एवं लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क के ऊपर एकत्रित हो रहा है जिससे आवागमन करने वाले नागरिकों को परेशानियां हो रही हैं। नगर वासियों द्वारा 7 अगस्त एवं 24 अगस्त को दो बार नगर पालिका जुन्नारदेव में आवेदन देने के बाद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
वार्ड वासियों ने बताया कि सड़क निर्माण में हुई लापरवाही के कारण पानी जाम हो रहा है। सड़क में ढलान भी नहीं है,पानी निकासी की सुविधा ना होने के कारण क्षेत्र की जनता को गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क एवं गंदे पानी निकासी के लिए खेत मालिक आपत्ति दर्ज कर रहा है जिसको लेकर यह गंभीर स्थिति निर्मित हुई है जिसके समाधान की तरफ स्थानीय पार्षद भी कोई प्रयास करते नहीं देखे जा रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह नवनिर्मित सड़क कपूर की चाल वार्ड क्रमांक 16 जुन्नारदेव में स्थित है जहां पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
