सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निर्वाह करने वाली गोपाल किरण संस्था द्वारा आयोजित किया गया कोविड 19 पर एक और सामाजिक कार्यक्रम | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निर्वाह करने वाली गोपाल किरण संस्था द्वारा आयोजित किया गया कोविड 19 पर एक और सामाजिक कार्यक्रम | New India Times

सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निर्वाह करने वाली व जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहने वाली गोपाल किरण संस्था द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव, रोकथाम, उपाय एवं उपचार पर प्रशिक्षण देने के लिए N-ब्लॉक-05 राजीव आवास योजना, महल गांव पहाड़ी, ग्वालियर पर आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि प्रशिक्षक के रुप मे श्री आई .बी. शिवाँकर वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, अतिथि श्री आर .ए. मित्तल सेवानिवृत्त एडिशनल कमिशनर सेल टैक्स, श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, अध्यक्ष गोपाल किरन समाजसेवी संस्था, सुश्री जहाँआरा (सचिव), श्री अनुराग पंडोरिया जी रहे। प्रोग्राम संचालन डॉ. पुरुषोत्तम अर्गल (प्रोग्राम समन्वयक) गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ग्वालियर ने किया।

सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निर्वाह करने वाली गोपाल किरण संस्था द्वारा आयोजित किया गया कोविड 19 पर एक और सामाजिक कार्यक्रम | New India Times

श्री निमराजे ने कहा कि ससत स्वास्थ्य हमारे जीवन की दो अनमोल संपत्ति हैं, जिनकी पहचान और मूल्य हम तब तक नहीं समझते जब तक वे नष्ट नहीं हो जाते। इस महामारी के दौरान सभी मध्यमवर्गीय पालकों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। निम्न वर्ग की हालत बहुत खराब हुई। अनेकों योजना से जुड़ने की बात की कोरोना से डरे नहीं खुद को ब्यवस्थित करें। राज्य सरकार सभी वर्गों के लिये अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने के हमको प्रयास करना जरुरी है जिसके लिए उनको जागरुक किया जाए। शासन के बनाये नियमों का पालन करने पर जोर दिया। जहाँआरा ने होम कोरेनटाइन का अनुभव रखा। आई बी शिवान्कर जी ने कोरोना पर ब्यापक रुप से बचाव पर बात की। भारत सरकार और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन कराएं। अधिकारी देखें कि बड़े राजनीतिक-सामाजिक अथवा धर्मिक आयोजन में कोरोना की रोकथाम के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं। अधिकारी को अगर इस तरह के किसी उल्लंघन की प्रमाण समेत सूचना मिलती है तो उन्हें उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करनी होगी। श्री मित्तल जी ने अपनी बात लोगो से प्रशन पूछकर चाहा की आरम्भ किया जाये। सभी का आभार श्रीमती विमलेश जी ने वयक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article