रायसेन महानगरपालिका के शासन प्रशासन की लापरवाही से अधूरे पड़े हैं नाली-नाले, दुर्घटना और बीमारियों से जूझ रहे हैं लोग | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​रायसेन महानगरपालिका के शासन प्रशासन की लापरवाही से अधूरे पड़े हैं नाली-नाले, दुर्घटना और बीमारियों से जूझ रहे हैं लोग | New India Timesरायसेन मनपा के कुछ क्षेत्रों में नाले की मरम्मत के लिए खुदाई की गई है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं किया गया है जबकि बरसात का मौसम आने वाला है। रायसेन के वार्ड नंबर 8 में नाले 1 महीने से ज्यादा हो गया है खुदे हुए पडे हैं। ना तो ठेकेदार का पता है और ना ही वार्ड के पार्षद महोदय का और तो और नगर पालिका अध्यक्ष भी नाले का काम पूरा नहीं करवा रहे हैं। इन अधूरे पड़े नालों में पशु और इंसान कई बार गिर चुके हैं मगर इसके बाद भी नगर पालिका के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही है। कभी भी इसमें कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश का मौसम आने वाला है जिसे लेकर यहां के रहिवासी आशंकित हैं।

 यह अधूरे नाले प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान की भी खिल्ली उड़ा रहे हैं। इनमें इतनी गंदगी है कि वहां के रहवासी इन की वजह से बीमार हो रहे हैं। नाले में गंदा पानी रुकने की वजह से मच्छर भी पैदा हो रहे हैं और जिससे मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कई बार तो खुले हुए नालों में बच्चे भी गिर चुके हैं। इन नालों की वजह से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिकारियों की लापरवाही लोगों की समझ से परे है। अब देखना यह है कि मनपा शासन प्रशासन इस पर कब ध्यान देती है।
तारिक खान

   रायसेन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.