मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव (मप्र), NIT:

मच्छरों के प्रकोप से और इनसे फैलने वाले संक्रामक रोगों को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वायरल फीवर और मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा मच्छरों के प्रकोप से बचाने के इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं। जुन्नारदेव शहर में एवं पूरे वार्डों में मच्छरों का प्रकोप दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश में रहने वाला मानव एक मुख्य महामारी कोरोना वायरस से पहले से ही लड़ रहा है इस बीच बरसात में मच्छरों का प्रकोप और अधिक परेशान कर रहा है। मच्छरों की तादाद में बढ़ जाने से बड़ी बीमारियां का खतरा बढ़ गया है। इसके बचाव के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो सके और नागरिक इस के प्रकोप और इन से होने वाली बीमारियों से बच सकें। बीते दिनों अधिक मात्रा में बारिश होने से इनका प्रकोप चरम पर है जिस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बीमारियां बढ़ सकती हैं।
