यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपना जन्मदिन वृद्धा आश्रम जाकर उनको खाना खिला कर और उनके पैर छूकर आशिर्वाद लेकर मनाया।
प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला अध्यक्ष का जन्मदिन एकीकृत की टीम ने वृद्धाश्रम जाकर उनको खाना खिलाकर और कुछ नाश्ता के पैकिट भेंट करके मनाया। बुजुर्गो की सेवा करना पुण्य का कार्य है असहाय लोग की सेवा करने से मन को शान्ति मिलती हैं जिला महामंत्री मनोज पोसवाल ने सभी बुजुर्गों को आश्वासन दिया कि एकीकृत संघ आपकी सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, आपकी कोई भी आवश्यकता को पूरी करने की कोशिश करता रहेगा। संगठन महामंत्री राकेश प्रजापति ने रेखा शर्मा को समाजसेवी बताया और कहा कि कोरोना काल में हर गतिविधि में भाग लिया और उन्होंने हमेशा समाजसेवा में बढ़ चढ़कर भाग लिया है।

रेखा शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने वालों में चौलसिंह, हफीज खान, योगेश पाण्डे, परामनानंद शर्मा, टीकम सिंह, प्रमोद पराशर, कल्याण बघेला, लबकुश गुर्जर, छत्रपाल सिंह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, अरविंद भातरा, नीतू अग्रवाल, प्रीति परमार, सुशीला, पूनम बघेला, रवि रछोआ, रोहित मानपुर, दिलीप गुर्जर, ओमप्रकाश मंगल, अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे।
