सैलून चलाने वाले पिता-पुत्र पाये गये कोरोना पॉजिटिव | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

सैलून चलाने वाले पिता-पुत्र पाये गये कोरोना पॉजिटिव | New India Times

उदयगढ़ में लंबे अंतराल के बाद कोरोना ने पुनः वापसी की है। बस स्टैंड पर सैलून चलाने वाले पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अलीराजपुर जिला चिकित्सालय की रिपोर्ट आना शेष है लेकिन इंदौर अरविंदो की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है।
करीब सप्ताह भर पहले घर के मुखिया थांदला अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। वहां से यह सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित होकर लौटे। इसका असर घर में भी हुआ। पुत्र, पत्नी व राखी मनाने के लिए आई हुई पुत्री भी सर्दी खांसी से पीड़ित हुई। पत्नी, पुत्री की स्थिति स्थिर रही लेकिन पिता-पुत्र सामान्य नहीं रहे।
स्थानीय स्तर पर एवं घरेलू इलाज करने के बाद वह राणापुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज करवाने गए 3 दिन तक वहां ट्रीटमेंट के बाद भी कोई असर ना होता देख वह घर लौटे। सीबीएमओ डॉ अमित दलाल ने यहां पूरे परिवार का सैंपल करवाया।
स्थिति खराब लगने पर उन्होंने पिता पुत्र को रेफर कर दिया। सांस की तकलीफ से जूझ रहे इन दोनों को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर ने भी अरविंदो के लिए रेफर कर दिया।
बुधवार को अरविंदो हॉस्पिटल की रिपोर्ट में यह दोनों पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि अलीराजपुर जिला चिकित्सालय की रिपोर्ट आना अभी शेष है।

सतर्क रहें लेकिन विश्वास पड़ा भारी थांदला से लौटने के बाद अस्वस्थ स्थिति में उन्होंने अपने आपको होम क्वॉरेंटाइन कर लिया। ना अपना सैलून खोला और ना ही किसी से मिले-जुले। उदयगढ़ के बाद राणापुर के निजी चिकित्सालय में इलाज करवाने पहुंचे तो उन्हें मलेरिया बताया गया।
इसी विश्वास में वह वहां भर्ती होकर इलाज करवाने लगे।
3 दिन राणापुर के निजी चिकित्सालय मे एडमिट रहने के बाद कोई असर ना होता देख वह घर लौटे। यहां पूरे परिवार ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया। इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल में उपचार के बाद पिता पुत्र राहत महसूस कर रहे हैं वही अलीराजपुर की रिपोर्ट का सभी को इंतजार है।
कामना यही की जा रही है कि उनके संपर्क में आने वाले अन्य कोई परिजन पॉजिटिव ना निकले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.