बाड़ी उपखण्ड स्तरीय 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ सम्पन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी उपखण्ड स्तरीय 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ सम्पन | New India Times

बाड़ी उपखण्ड स्तरीय 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी के प्रांगण में सम्पन हुआ जिसके मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा थे। अध्यक्षता नगरपालिका बाड़ी चेयरमैन इरफान अहमद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सी ओ राजेन्द्र सिंह डागुर, नायब तहसीलदार अमित कुमार शर्मा, ब्लॉक मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विवेक अग्रवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामकुमार मीणा, कोतवाल रूपसिंह सहित अनेक उपखण्ड स्तरीय अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा द्वारा किया गया व उद्बोधन देते हुए कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने के लिए देश के हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान न्योछावर कर दी अतः हमें उनको याद करते हुए उनके सपनों को साकार करना चाहिए।

वैश्विक महामारी की वजह से कार्यक्रम को सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया तथा सोसल डिस्टेंसिग की पालना की गयी। समारोह स्थल पर सेनेटाइजर व मास्क वितरण की व्यवस्था की गयी। इस बार प्रतिभा सम्मान समारोह भी स्थगित किया गया तथा सीमित लोंगो ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंच संचालन व्यख्याता विनोद कुमार शर्मा व राजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामचरण शाक्य, सीताराम शर्मा, शिव शंकर शर्मा, नरेंद्र सिंह गिरदावर, सतीश अग्रवाल, दिलीप चाहर, रहीश खान, राजवीर कटारा, स्वतंत्र मोहन श्रीवास्तव, नत्थीलाल पहाड़िया, ओमवीर शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, हरिओम बंसल, बिजेंद्र सिंह, अमरसिंह मीणा, महेश अवस्थी, सुमन शर्मा, प्रीति परमार, शशि नरुका, माधोसिंह मीणा सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article