सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज के अतरौली मोड़ पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा रोकने पर बाइक सवार लुटेरे ने पुलिस व क्राइंम ब्रांच टीम पर की फायरिंगकी जिसके बाद क्राइंम ब्रांच व मोहनलालगंज पुलिस की सयुक्त टीम की जवाबी फायरिगं में बदमाश के बायें पैर में लगी गोली जिससे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।

राजधानी लखनऊ के मड़ियाव, अलीगंज, बीकेटी, सीतापुर में शातिर बदमाश इज़राइल पर लगभग डेढ़ दर्जन लूट के मुकदमें दर्ज हैं।
जेसीपी (क्राइम), डीसीपी (दक्षिणी) को मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे।
मोहनलालगंज एसीपी संजीव कुमार सिंहा व इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला सहित क्राइम ब्रांच टीम की सक्रियता से शातिर लुटेरा मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।
पुलिस आयुक्त लखनऊ ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को पकड़ने वाली टीम को 25 हज़ार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
