6 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटों के अंदर किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

6 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटों के अंदर किया गिरफ्तार | New India Times

संतोष रामचंद सुखवानी उम्र 35 वर्ष, निवासी सिंधी बस्ती, मेघान कैंप, संचालक सद्गुरु ट्रेडर्स, मोहम्मद अतीक मोहम्मद उमर, सुपारी की दुकान, मंडी बाजार बुरहानपुर, हेमंत दास लोधमल, निवासी गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी, किराना दुकान, शाहरुख पिता सखावत, उम्र 23 वर्ष, निवासी जैनाबाद, किराना दुकान, मुकेश पिता कैलाश चंद्र राठौर, निवासी जैनाबाद बुरहानपुर, किराना दुकान, रोशन पिता अशोक गंगवानी, निवासी लक्ष्मी नगर की अशोक ट्रेडर्स के नाम से दुकान 6 दुकानों के संचालन कर्ताओं ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12-13 अगस्त 2020 की मध्य रात्रि में उनकी दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने बीड़ी सिगरेट, माचिस का बंडल पान मसाला आदि कुल मशरूका 9100 ₹ का चुरा कर ले गए।

6 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटों के अंदर किया गिरफ्तार | New India Times

उक्त चोरी की वारदात कोतवाली थाना अंतर्गत, कोतवाली क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर घटित हुई थी और सुबह से ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस वारदात को बहुत तेजी के साथ वायरल किया जा रहा था। लिहाजा कोतवाली थाना द्वारा अपराध क्रमांक 332/20 एवं 333/20 अंतर्गत धारा 457, 380 पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं सीएसपी बुरहानपुर के निर्देशानुसार पुलिस टीम को तपारसी में लगाकर पुलिस टीम ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अमीन उल्लाह पिता अब्दुल कलाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी कब्रिस्तान के पास, हमीदपुरा एवं अकील अहमद पिता गरीब उल्लाह अंसारी, निवासी मोहम्मदिया मस्जिद मदरसा, हमीद पुरा बुरहानपुर को गिरफ्तार करके नक़ब ज़नी का खुलासा किया गया।

6 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटों के अंदर किया गिरफ्तार | New India Times

उक्त अपराध में संलिप्त आरोपियों की पतारसी में निरीक्षक जरूरत जलोदिया थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक शशिकांत गौतम, सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र बडगूजर, सहायक उप निरीक्षक जयदीप पाटील, आरक्षक 441 अजय वारूले, आरक्षक 337 विक्रम चौहान, आरक्षक 117 अनिल गुर्जर, आरक्षक 402 अमित शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.