रिशतेदारों का फर्जी आईडी बना अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रिशतेदारों का फर्जी आईडी बना अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि फरियादी तेजेंद्र लोधी द्वारा फेसबुक पर अपनी माँ के फोटो अपलोड एवं भ्रामक जानकारी फ़ैलाने के सम्बन्ध में एक शिकायती आवेदन दिया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जाँच के लिए निरीक्षक मुकेश नारोलिया के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान टीम ने यह पाया कि फेसबुक आईडी बनाने में अलग अलग आईपी का इस्तेमाल हुआ था। टेक्निकल रूप से सबूत इकट्ठा करते करते पुलिस ने इस अपराध को अंजाम देने वाले की पड़ताल कर ली। पुलिस ने इस मामले में नानक चन्द्र लोधी नोयडा उत्तर प्रदेश जो कि ग्वालियर का ही रहने वाला है उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 45/20 धारा 66सी , 66 डी , 67 आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया। अब बारी थी आरोपी को पकड़ने की। लिहाजा टीम ने आ सूचना के आधार पर नोयडा , दिल्ली , फरीदाबाद में दबिश दी, लेकिन चालाक आरोपी फ़रार मिला।
गिरफ़्तारी से बचने के लिए आरोपी लगभग 1 साल से फरार चल रहा था। टीम को आरोपी की सूचना मिली कि आरोपी ग्वालियर से दिल्ली फरार होने की फ़िराक में है। इस खबर के मिलते ही आज पुलिस फौरन हरकत में आई।इनपुट के आधार पर टीम ने बताये गये ठिकाने पर दविश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त केस के निराकरण में निरीक्षक मुकेश कुमार नारोलिया, उनि मनीष ओझा, उनि शैलेन्द्र राठौर, कोशलेन्द्र शर्मा, प्रधान आर हरनारायण शर्मा, पवन शर्मा, आर. राधा रमन त्रिपाठी, पुष्पेन्द्र यादव, शुभाष आर्य, दीपक माहुने, दिलीप पचौरी, आर चा मेघश्याम की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.