भारी वर्षा से बाढ़ का कहर, वर्षों से पुल निर्माण की उठ रही है मांग, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान | New India Times

मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारी वर्षा से बाढ़ का कहर, वर्षों से पुल निर्माण की उठ रही है मांग, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान | New India Times

भारी बरसात से क्षेत्र के कई स्थानों में बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से 3 घंटे तक बहता रहा जिससे आवागमन पूर्णतः ठप्प हो गया। बाढ़ से नगर प्रवेश मार्ग पूर्णता बंद हो जाता है। बाढ़ की स्थिति में क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्यय सेवाओं से वंचित होना पड़ताा है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख शासकीय कार्यालयों से नागरिकोंं का संपर्क टूट जाता है और बाढ़ के कारण इमरजेंसी सुविधाएं बाघित हो जाती हैं। नगर में प्रवेश करनेे वाली वार्ड क्रमांक 16 चर्च पहुंच मार्ग एवं वार्ड नंबर 10 पंचशील कॉलोनी टाटरवाडा मार्ग की पुलिया की ऊंचाई बहुत कम होने से बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जुन्नारदेव वार्ड नंबर 10 पंचशील कॉलोनी वार्ड नंबर 16 चर्च पहुंच मार्ग की पुलिया के ऊपर भारी मात्रा में कीचड़ एवं कचरा एकत्रित हो गया जिसको नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश साहू ने फायर ब्रिगेड पहुंचाकर तत्काल साफ करवाया।
इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष अरुणेश जयसवाल, पुलिस थाना जुन्नारदेव के टीआई राजेंद्र सिंह बिसेन ने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। पुल के ऊपर लकड़ी एवं कचरे को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा अलग किया गया।
जुन्नारदेव में बाढ़ के कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है। इमरजेंसी सुविधाओं से लोग वंचित हो जाते हैं। इस समस्या के निराकरण हेतु नगर वासियों ने बड़े पुल निर्माण करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article