परिस्थितियाँ कैसी भी हो हौसले बुलंद होना चाहिए: आशाबाई महेन्द्र | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

परिस्थितियाँ कैसी भी हो हौसले बुलंद होना चाहिए: आशाबाई महेन्द्र | New India Times

परिस्थितियाँ कैसी भी हो हौसले बुलंद होना चाहिए, चाहे जिदंगी में कितनी विकट परिस्थितियाँ क्यों ना आ जायें हिम्मत नहीं हारना चाहिए, ऐसा कहना है शाहपुर निवासी आशाबाई महेन्द्र का। वे बताती हैं कि जीवन में परिस्थितियाँ कैसी भी हमेशा सकारात्मक सोच के साथ अग्रसर होना चाहिए। शहरी पथ विक्रेताओं के लिये प्रारंभ प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर योजना से बुरहानपुर के पथ विक्रेतायें लाभान्वित हो रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते आई परेशानी से इस योजना से काफी हद तक हितग्राहियों को निजात मिलने लगी है। इस योजना के तहत मिली सहायता से चयनित परिवारों ने आत्मनिर्भर बनने का बीड़ा उठाया है। काम छोटा ही, लेकिन भविष्य के लिये नई शुरूआत की है। बुरहानपुर जिले के नगर परिषद शाहपुर निवासी श्रीमती आशाबाई महेन्द्र ने इस योजना का लाभ लेकर अपनी जिम्मेदारी को बखूभी निभा रही हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना के तहत आवेदन किया जिससे उन्हें दस हजार रूपये की आर्थिक मदद मिली है। उसे प्राप्त कर उन्होंने सब्जी का ठेला लगाकर कार्य प्रारंभ किया है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं, हाथ ठेला, फुटपाथ पर सभी प्रकार की साम्रगी बेचने वालो और मोची का काम करने वाले, फेरी लगाकर सब्जी, खाद्य सामग्री, जरुरी सामान बेचने वाले व्यक्ति मुख्यमंत्री शहरी असंगठित कामगार आदि के लिये उक्त योजना चलाई जा रही है। ऑनलाइन पंजीकृत और पात्र पथ व्यवसायियों को प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के जरिए 10 हजार रुपए की कार्यशील पूँजी के लिए मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article