रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में नवागत पुलिस कप्तान के निर्देश में रोको टोको अभियान के तहत रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए शहर में बिना मास्क के घूमते हुए लोगों को सेनीटाइज कर मास्क वितरण कर उसे लगाने की हिदायत दी गई।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिला पुलिस ने राहगीरों व वाहन चालकों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर वचन लिया कि बगेर मास्क के अब कहीं नहीं जाओगे
और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलोगे।
पुलिस की यह अनोखी पहल सराहनीय व काबिले तारीफ रही, इसकी चर्चा जोरों पर है।
