तार वाली पतंग ने ली 13 वर्षीय यश की जान | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

तार वाली पतंग ने ली 13 वर्षीय यश की जान | New India Times

सोमवार शाम लगभग 4 बजे जब रछाबन्धन पर्व को लेकर लोग उत्सव मना रहे थे, बहनें अपने भाईयों के हाथों में राखी बांध कर अपने प्यार का इजहार कर भाई से तोहफे मांग रही थीं तभी ठाकुरगंज थाना अंतर्गत मुफ्तीगंज क्षेत्र के राजा के घर पर कोहराम मचा हुआ था। हुआ यह कि मुफ्तीगंज निवासी राजा का 13 वर्षीय पुत्र तार वाली पतंग अपने छत पर उड़ा रहा था इसी बीच तार बंधी डोर की तार खुले केबिल पर पड़ गई जिससे 13 वर्षीय यश को ज़ोरदार करंट लग गया और वह जीने पर गिर गया, उससे बिजली का तार चिपका हुआ था। आनन फानन में उसको ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यश के मरने की खबर घर वालों को पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। बच्चे के मां बाप का रो रो कर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article