केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पाए गए कोरोना पॉज़िटिव, लखनऊ के दरगाह हज़रात अब्बास रोड पर कोरोना मरीज़ मिलने से फैली सनसनी | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ/नई दिल्ली, NIT:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पाए गए कोरोना पॉज़िटिव, लखनऊ के दरगाह हज़रात अब्बास रोड पर कोरोना मरीज़ मिलने से फैली सनसनी | New India Times

भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। श्रीराम की धरती अयोध्या में भूमि पूजन होने से ठीक पहले भारत के गृह मंत्री अमित शाह हॉस्पिटल में भर्तीहो गये हैं। जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव आने पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।

बीजेपी के एक विधायक और एमएलसी भी कोरोना पॉजिटिव

पुराने लखनऊ के दरगाह हज़रात अब्बास रोड पर कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिलने से इलाक़े में डर का माहौल है। कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के पार्षद लईक़ आगा़ ने सूचित किया है कि कश्मीरी मोहल्ला वार्ड अंतर्गत दरगाह हजरत अब्बास रोड पर जयसवाल चक्की के पास तुषार साहु कोरोना पॉज़िटिव पाये गए हैं। घर के आस-पास सेनीटाइज करा दिया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के विधानसभा में मुख्य सचेतक और आगरा से भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के भी कोरोना पॉज़िटिव होने की सूचना मिली है। इस तरह गोरखपुर के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन करके उनका हाल-चाल लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article