मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वार्ड नंबर 16 जुन्नारदेव मेन पुलिया बरसात में अधिकतर कचरा एवं कीचड़ जमा हो जाने जमा हो जाता है जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। कीचड़ से अधिकतर टू व्हीलर चालक स्लिप होते हैं एवं पुलिया छोटी होने के कारण पानी पुलिया के ऊपर से गुजरने लगता है जिससे देखा गया है कि ट्राफिक अधिक बढ़ जाता है एवं पुल के ऊपर पानी आने से बाहर से आए लोग फंस जाते हैं और पुलिया के पानी कम होने की राह तकते हैं ताकि वह अपने घर जा सकें। कई वर्षों से देखा जा रहा है कि पुलिया के ऊपर से पानी बहता है जिससे लोगों को काफि दुविधा होती है।
