झाबुआ जिले में 2 थाना प्रभारी, 6 सब इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, श्रीमती कौशल्या चौहान को राणापुर थाना व बाबूलाल मीणा को मेघनगर थाने की सौंपी गई कमान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले में 2 थाना प्रभारी, 6 सब इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, श्रीमती कौशल्या चौहान को राणापुर थाना व बाबूलाल मीणा को मेघनगर थाने की सौंपी गई कमान | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने पत्र क्रमांक 3982 के आदेश में दिनांक 27 जुलाई को 2 थाना प्रभारी एवं 6 सब इंस्पेक्टर को इधर उधर किया। नवीन पदस्थापना के पीछे प्रशासनिक व्यवस्था एवं लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त रखना बताया जा रहा है। आदेश में थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान थाना मेघनगर से राणापुर, थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा को रक्षित केंद्र झाबुआ से थाना प्रभारी मेघनगर की कमान दी गई। वहीं सब इंस्पेक्टर शोभाराम चौहान को रक्षित केंद्र झाबुआ से थाना थांदला, अशफाक खान रक्षित केंद्र झाबुआ से थाना कल्याणपुरा, असलम पठान थाना थांदला से कोतवाली झाबुआ, रुकमणी अहिरवार चौकी प्रभारी नौगावा से थाना मेघनगर, सुनीता चौहान थाना राणापुर से थाना थांदला, राजेंद्र झाला थाना मेघनगर से थाना राणापुर की जिम्मेदारी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.