मिहीपुरवा कस्बे में कभी भी फूट सकता है कोरोना बम, कोरोना पॉजिटिव संग बर्थडे पार्टी मनाने वाले एक दर्जन से भी अधिक लोग दिन भर कस्बे में बेरोकटोक रहे हैं घूम | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मिहीपुरवा कस्बे में कभी भी फूट सकता है कोरोना बम, कोरोना पॉजिटिव संग बर्थडे पार्टी मनाने वाले एक दर्जन से भी अधिक लोग दिन भर कस्बे में बेरोकटोक रहे हैं घूम | New India Times

तहसीलदार मिहीपुरवा सतीश कुमार वर्मा जी का कोरोना पॉजिटिव होना न केवल दुख की बात है बल्कि ये प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली एवं दावों की पोल भी खोलता है क्योंकि 18 तारीख को मिहींपुरवा तहसील के परवानी गौढी़ ग्राम सभा में नयापुरवा रोड पर सतनारायण गौड की पत्नी (मलकार होटल की बहू) राजकुमारी देवी जो मिनी आंगनबाड़ी है वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

मिहीपुरवा कस्बे में कभी भी फूट सकता है कोरोना बम, कोरोना पॉजिटिव संग बर्थडे पार्टी मनाने वाले एक दर्जन से भी अधिक लोग दिन भर कस्बे में बेरोकटोक रहे हैं घूम | New India Times

कल उसके पुत्र अमित गौड़ के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है प्रशासन को चाहिए था कि उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की तत्काल सूची बनाकर जांच कराना चाहिए था जिससे कस्बे में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके लेकिन केवल औपचारिकता निभा कर इतिश्री कर ली गई जबकि 22 जुलाई को उसका पुत्र अमित गौड़ के भी कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अमित गौड मलकार होटल पर बैठकर सेवायें भी देता रहा है तथा उसने पिछले एक सप्ताह में कई दिनों से दो तीन जगहों पर बर्थडे पार्टी भी मनाई है। कोरोना पॉजिटिव अमित गौड ने 12 जुलाई को पीयूष मौर्य एवं 15 जुलाई को संतोष प्रजापति के जन्मदिन की बर्थडे पार्टी मनायी है जिसमें कस्बे के तमाम नवयुवक भी सम्मिलित हुए थे। इसके अतिरिक्त 14 जुलाई को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार गौड संग मुलाकात भी की है जिसकी फोटो भी उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड की थी लेकिन जब उसके शुभचिंतकों ने उससे लोगों के बारे में प्रशासन को सूचित करने को कहा तो उसके दोस्तों एवं उसने अपने अपने फेसबुक अकाउंट से उन पोस्ट को डिलीट कर दिया। बर्थडे पार्टी में शामिल ये सभी दिन भर कस्बे एवं बाजारों में घूमते रहते हैं तथा कुछ लोग अब भी अपनी दुकानों पर बैठकर अपना धन्धा भी कर रहे हैं जिससे अब मिहींपुरवा में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने का खतरा और भी अधिक हो गया है। जिसमें मनीश जोशी मेडिकल स्टोर संचालक, राहुल मदेशिया आटा चक्की संचालक, संतोष प्रजापति समेत एक दर्जन से अधिक व्यक्ति शामिल हैं। अतः प्रशासन को फेसबुक एकाउंट पर अपलोड इन डिलीट की गयी तस्वीरों को ध्यान में रखते हुए तत्काल सूची बनाकर इन लोगों कों क्वारंटाइन कर कोरोना जांच करानी चाहिए अन्यथा मिहीपुरवा में बड़ा कोरोना बम फूट सकता है जिससे स्थिति को संभालना मुश्किल हो जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.