मुख्यमंत्री ने श्री तोमर के घर पहुँचकर व्यक्त की शोक संवेदना | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री ने श्री तोमर के घर पहुँचकर व्यक्त की शोक संवेदना | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्वालियर में मुरार बारादरी के समीप गली नं. 3 आर्यनगर स्थित केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के अनुज स्व. अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू भैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा, नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे।
केद्रीय मंत्री श्री तोमर के अनुज मुन्नू भैया का गत शनिवार को नई दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.