मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपानगर से विधायक पद से इस्तीफा देकर जनसेवा के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाली बहन सुमित्रा देवी कासडेकर का हार्दिक स्वागत किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आज एक डूबता जहाज़ बन गई है। क्षेत्र का विकास और जनता की भलाई का कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि की वहाँ कोई सुनवाई नहीं है। मुझे विश्वास है कि बहन सुमित्रा देवी नई ऊर्जा के साथ अपने क्षेत्रघघ की जनता के हित के लिए कार्य करेंगी और स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान देंगी।
