एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी हजीरा पर नवीन सब्जी मंडी: मंत्री श्री तोमर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी हजीरा पर नवीन सब्जी मंडी: मंत्री श्री तोमर | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा इंटक मैदान में 29400 स्क्वेर फिट क्षेत्रफल में एक करोड 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाली नवीन सब्जी मंडी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए कहा कि मंच बदला है उदेश्य नहीं, उदेश्य सिर्फ समाज सेवा है जो मैं निरंतर करता रहूंगा। ग्वालियर के विकास का पहिया अब चालू हो गया है। शहर का चौतरफा विकास किया जा रहा है। रूके हुए सभी कार्य सुचारू रूप से चालू हो गए हैं। वर्षों पुरानी हजीरे पर लगने वाली सब्जी मंडी को नये स्वरूप में एवं नये स्थान पर आमजन की सुविधा और व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए बनाया जा रहा है। नवीन सब्जी मंडी और फल मंडी एक ही जगह लगने से आमजन और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी।
प्रदेश सरकार के मंत्री श्री तोमर ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी मे सब्जी विक्रेताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पडता था। साथ ही पुरानी सब्जी मंडी में 108 चबूतरे थे जो नवीन सब्जी मंडी में 180 चबूतरे बनाये जायेगें जिससे नये लोगों को भी रोजगार मिलेगा । साथ ही सब्जी मंडी में टीनसेड, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ ग्रीनरी भी की जायेगी। इंटक मैदान में फल के ठेले पहले ही लगाये जा रहे हैं उनके लिए सर्वसुविधा युक्त स्थान बनाया है। इसी प्रकार नवीन सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के लिए सर्वसुविधा युक्त नये स्वरूप में स्थान बनाया जायेगा। जिससे वह सम्मान के साथ अपना व्यवसाय कर सकेगें।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने सडकों के लिए 35 करोड रूपये की राशि स्वीकृत की है। साथ ही ग्वालियर के युवाओं के लिए ट्रीपल आईटीएम के सामने खेल स्टेडियम के लिए 10 करोड और मनोरंजनालय का 6 करोड की लागत से भव्य रूप में जिर्णोद्धार किया जायेगा। कांचमिल में बडा पार्क, तिकोनिया पार्क तथा सिविल हॉस्पीटल हजीरा में 50 बेडेड अस्पताल का कार्य प्रगती पर है। ग्वालियर का विकास अब रूकने वाला नही है। वर्षों से बनी हुई गंदे पानी और सीवर की समस्या के लिए शहर में नई लाइने डाली जा रही हैं।
इंटक मैदान में नवीन सब्जी मंडी के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री माया राम तोमर, श्री धारा सिंह सेंगर, पार्षद श्री जगराम कुशवाह, पूर्व पार्षद श्री सुरेन्द्र चैहान, श्री ओमप्रकाश नामदेव, श्री महेश गौतम, श्री अरूण तोमर, श्री रामस्वरूप वरैया, श्री रामसहाय प्रजापति, श्री सुरेश मास्टर, श्री आशाराम शर्मा, डॉ. प्रदीप कश्यप, श्रीमती माल्ती प्रजापति आदि बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.