कोरोना संक्रमितों के इलाज में मदद के लिए आगे आए राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्लाज्मा डोनेट कर कहा कोरोना से लड़ने का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं हम सबका भी है | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमितों के इलाज में मदद के लिए आगे आए राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्लाज्मा डोनेट कर कहा कोरोना से लड़ने का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं हम सबका भी है | New India Times

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। श्री सिंधिया ने गुरुवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के एक अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट कर कोरोना संक्रमितों के इलाज में मदद करने की पहल की।
प्लाज्मा डोनेट करने के बाद राज्यसभा सदस्य श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में अपनी सेहत और जान की सुरक्षा करना हम सभी की प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं हम सब का भी है। इस महामारी से लड़कर जो लोग ठीक हो चुके हैं, वो सभी इस बीमारी से जूझ रहे अन्य लोगों की जान बचाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण का सामना कर मैं और मेरे जैसे हजारों अन्य नागरिक स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे सभी नागरिक जो कोरोना को हरा चुके हैं उन्हें अपना प्लाज्मा डोनेट कर अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद करनी चाहिये। श्री सिंधिया ने कारोना से ठीक हो चुके देश के लोगों से आगे आकर कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद करने का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.