स्कूल खोलने के संबंध में 31 जुलाई को समीक्षा उपरांत लिया जाएगा निर्णय: मुख्यमंत्री | New India Times

रहीम शेरानी, झाबुआ/भोपाल (मप्र), NIT:

स्कूल खोलने के संबंध में 31 जुलाई को समीक्षा उपरांत लिया जाएगा निर्णय: मुख्यमंत्री | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में शालाओं को खोलने के संबंध में 31 जुलाई को समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा।
12 वीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश 12 वीं की परीक्षा नहीं दे पाए हैं उनके लिए एक बार फिर परीक्षा आयोजित होगी। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने बताया कि अगले हफ्ते से बच्चों को किताबों का वितरण कराने की व्यवस्था की जा रही है।

10 वीं एवं 12 वीं के परिणाम जुलाई में संभावित

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने बताया कि प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी है, 10वीं के परिणाम जुलाई के प्रथम सप्ताह में तथा 12वीं के परिणाम जुलाई के तृतीय सप्ताह में संभावित है। प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि में रेडियो, टी.वी. एवं मोबाइल के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.