बहराइच बार एसोसिएशन के वकीलों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर किया जोरदार प्रदर्शन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच बार एसोसिएशन के वकीलों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर किया जोरदार प्रदर्शन | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच में चीन की कायराना हरकत को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। जिला बार एसोसिएशन बहराइच ने चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग का पुतला फूंक कर विरोध जताया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर यह अवगत कराया कि जिला बार एसोसिएशन बहराइच के समस्त वकीलगण यह मांग करते हैं कि भारत द्वारा चाइना से किसी प्रकार का आयात निर्यात न किया जाए और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चीन के द्वारा किए जा रहे कृतियों की निंदा की जाए।

बहराइच में चीनी सेना को लेकर वकीलों में सख्त आक्रोश है। गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा छल बल से 20 भारतीय सैनिकों को शहीद कर दिया है जिसे पूरा भारत देश भूल नहीं पा रहा है। लोगों में आक्रोश का आलम यह है कि वह स्वयं चीनी सैनिकों के भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला लेने की बात कह रहे हैं। आज जिला बार एसोसिएशन बहराइच द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया है। जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीएम चौराहा पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चित्र को जूतों से पीटने के बाद उनका पुतला जलाकर आक्रोश जताया।

बहराइच बार एसोसिएशन के वकीलों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर किया जोरदार प्रदर्शन | New India Times

जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सूबेदार मिश्र ने कहा कि हम लोग चीन से बदला चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने जिस तरह से भारतीय सेना पर आक्रमण कर विश्वासघात किया है वह चीन की पुरानी नीति है।पुलिस जिसके तहत उसने छलबल से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.