त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी मण्डी में चल रहे चना खरीदी केंद्र मढ़ पिपरिया जो पूरे समय अनियमितताओं व लापरवाही व भ्रष्ट्राचार व फर्जीवाड़ा को लेकर पहले ही दिन से लगातार अंतिम दिन तक न्यूज चैनलों व अखबारों में चर्चाओं में रहा है पर राजनैतिक कारण से कार्यवाही से बचते रहे उसी केन्द्र की एक और बड़ी अनियमितता व लापरवाही देखने मिली है। यहाँ पर 80 साल के बुजुर्ग कन्हैया लाल के चना का पंजीयन होने के बाद भी चना नहीं खरीदा गया। बुजुर्ग लगभग 12 किलोमीटर दूर महाराजपुर से देवरी पैदल चलकर आए और कई बार केंद्र के चक्कर भी लगाए लेकिन दलालों के माध्यम से खरीदी केंद्र संचालित होने के चलते बुजुर्ग का चना नहीं खरीदा गया। बुजुर्ग ने अपनी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के पटेल को पहुंच कर बताए जिसके बाद अधिकारी द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
बुजुर्गों ने बताया कि खरीदी केंद्र प्रभारी का कहना था कि वह चना हमारे नाम पर जमा कर दें और अपना कमीशन ले लें।
