महिला नायब तहसीलदार ने ड्राईवर से अपनी जूतियां कराईप्र से फोटो वायलर होते ही हुईं ट्रोल | New India Times

रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

महिला नायब तहसीलदार ने ड्राईवर से अपनी जूतियां कराईप्र से फोटो वायलर होते ही हुईं ट्रोल | New India Times


रायसेन तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार शिवांगी खरे ने बीते दिनों शहर के वार्ड क्रमांक 13 के कंटेनमेंट क्षेत्र में वाहन चालक से जूते सेनिटाइज कराए।
जिसकी फोटो वायरल होते ही चर्चाएं शुरू हो गईं।
शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद से ही सभी छोटे बड़े अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे हैं, भ्रमण कर रहे और लोगों के बीच जाकर उन्हे समझा भी रहे हैं।
लेकिन ऐसी स्थिति कभी सामने नहीं आई। इस संबंध में नायब तहसीलदार शिवांगी खरे का कहना है कि वार्ड से फोन आया था कि पॉजीटिव मरीज के परिजन बाहर घूम रहे हैं।
हम उन्हे समझाने के लिए गए थे। इस दौरान एक परिजन हम सभी के बहुत नजदीक से निकला, उसके बाद सभी ने अपने को सेनिटाइज किया था।
मैं खुद अपने हाथों से सेनिटाइजर का स्प्रे कर रही थी, जूते पर स्प्रे नहीं कर पा रही थी, जिसे देख चालक ने आकर मेरे हाथ से सेनिटाइजर लेकर स्प्रे कर दिया था।
इसके पीछे कोई और मानसिकता नहीं थी, यह सब अचानक और सामान्य ही हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article