NIT की खबर का असर: मुख्य मार्ग सहित बाजारों में तैनात रहे अधिकारी, प्रशासन की सोशल डिस्टेंस एवं कोरोना जागरूकता की अपील | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

NIT की खबर का असर: मुख्य मार्ग सहित बाजारों में तैनात रहे अधिकारी, प्रशासन की सोशल डिस्टेंस एवं कोरोना जागरूकता की अपील | New India Times

वैश्विक संकट कोराना संक्रमण को लेकर जारी लंबे लाॅकडाउन के बाद अनलाॅक-1 में सरकार द्वारा दी गई राहत को लेकर आम जन को जागरूक बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्य सड़क एवं बाजारों में घूम घूम कर सोशल डिस्टेंस का पालन एवं जागरूकता नियमों का पालन करने की अपील की गई। मीडिया द्वारा बैंक एवं सार्वजनिक स्थलों पर हो रही लापरवाही को संज्ञान में लाये जाने के बाद प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की तैनाती कर सरकारी गाईड लाईन के पालन की निगरानी आरंभ की गई है।

NIT की खबर का असर: मुख्य मार्ग सहित बाजारों में तैनात रहे अधिकारी, प्रशासन की सोशल डिस्टेंस एवं कोरोना जागरूकता की अपील | New India Times

विगत 8 जून कोे अनलॉक-1 फेज 2 में सरकार से मिली राहत से बेफ्रिक नागरिकों द्वारा सरकार की गाइड लाईन एवं सोशल डिस्टेंस की अवहेलना की गई थी। 8 जून दोपहर में देवरी नगर के मुख्य मार्ग सहित बाजारों एवं
बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंस का पालन नही हो रहा था।
नगर के मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की देवरी शाखा के बाहर भारी भीड़ जमा थी। जिसको लेकर विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा समाचार प्रकाशित
कर प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया गया था। जिसके बाद हरकत में आये प्रशासन द्वारा बैंक, मुख्य मार्ग, बाजार, एवं चैराहों सहित सार्वजनिक स्थलों पर
निगरानी व्यवस्था आरंभ की गई है।

NIT की खबर का असर: मुख्य मार्ग सहित बाजारों में तैनात रहे अधिकारी, प्रशासन की सोशल डिस्टेंस एवं कोरोना जागरूकता की अपील | New India Times


इस खबर को हमारे संवाददाता राकेश यादव द्वारा एनआईटी में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसको लेकर देवरी के अधिकारियों ने सजगता दिखाते हुए शासन की गाइड लाइन अनुसार नियमों का पालन कराने नगर के बड़ोदा बैंक सहित अन्य बैंकों में एवं नगर के मुख्य मार्केट में लग रही लोगो की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया एवं लोगों को फेस मास्क पहनने की हिदायत दी साथ ही मार्केट के दुकानदारों को नियमों का पालन करने की दिशा निर्देश दिए। वहीँ नियमों का उल्लंघन ना हो उसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एवं अन्य बैंको में पुलिसकर्मी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किए गए एवं नगर में जगह-जगह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एस डी एम आर के पटेल, नायाब तहसीलदार कुलदीप पाराशर थाना प्रभारी आर एस ठाकुर
ने नगर का भ्रमण कर लोगों को नियमों का पालन करने एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील की एवं जागरूकता नियमों की जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.