भोपाल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले मंदिर संचालक चंद्रशेखर तिवारी सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले मंदिर संचालक चंद्रशेखर तिवारी सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज | New India Times

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने रविवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए धार्मिक स्थलों को खोले जाने को लेकर सभी धर्म गुरुओं की एक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की थी जिस में कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खोले जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन इसके उलट मंदिर संचालक चंद्रशेखर तिवारी ने इस आदेश को न मानते हुए मंदिर खोलने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि मंदिर खोलने की घोषणा माइक से की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार टीटीनगर इलाके में स्थित मां वैष्णो धाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर के संचालक चंद्रशेखर तिवारी ने सोमवार को रोक के बाद भी मंदिर को न केवल खोला बल्कि अन्य लोगों के साथ मिलकर हवन-पूजन कर वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।जब इस की भनक थाना टीटीनगर की पुलिस को लगी
तो चंद्रशेखर तिवारी समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 188, 279, 270 आईपीसी एवं 51 डीएम ऐक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.