रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने चन्द्रशेखर आजाद नगर के ग्राम पंचायत देवली में जल संवर्धन कार्य के तहत कंटूर टेंच निर्माण कार्य का अवलोकन किया। जल संवर्धन कार्य में लगे श्रमिकों से चर्चा करते हुए उनसे जानकारी ली और सभी से कोरोना वायरस से बचाव के उपाय अपनाकर कार्य करने एवं परिवार में भी बचाव संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से चर्चा करते हुए कार्य स्थल संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एसके मालवीय, ईई आर ईएस श्री एच एस भावेल, जनपद सीईओ श्री मनोज निगम, डीपीएम एन आर एल एम सुश्री शीला शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
