उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति तथा ग्लैड भारत फाउंडेशन ने श्री पुष्पराज सिंह को अपनी संस्थाओं के माध्यम से किया सम्मानित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति तथा ग्लैड भारत फाउंडेशन ने श्री पुष्पराज सिंह को अपनी संस्थाओं के माध्यम से किया सम्मानित | New India Times

श्री पुष्पराज सिंह जी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अनमोल योगदान दिया है। जब वह कैडिला अहमदाबाद में थे, तब उन्होंने एक माइककोबैक्टेरियम डब्लू नामक वैक्सिन का फार्मूला तैयार किया था जो कि मनुष्य के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। फार्मूले का इस्तेमाल रोगियों के ऊपर विगत 7 वर्षों से हो रहा है। यह फार्मूला इस कोरोना महामारी में एक वरदान के रूप में सामने आया। इस वैक्सीन ने आज कई लोगों की जान बचाई है जो कोविड-19 से ग्रस्त थे।
“उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति” के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता श्री विवेक त्रिपाठी जी ने समस्त देशवासियों प्रदेशवासियों की ओर से उनके इस योगदान का आभार व्यक्त किया।
साथ साथ कोरोना पर विजय पाने की लड़ाई में “उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति” के अध्यक्ष श्री विवेक त्रिपाठी जी सचिव इंदिरा त्यागी जिला समन्वयक रवि परमार तथा ग्लैड भारत फाउंडेशन के संस्थापक इं. अहमद अब्दुल्ला सहसंस्थापक तारिक अहसन विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि माइककोबैक्टेरियम डब्लू वैक्सीन के उपयोग के लिए जन जागरूकता फैलाएंगे ताकि मेडिकल प्रैक्टिशनर इसके प्रयोग से कोरोनावायरस मरीजों का इलाज कर उनकी जान बचा सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.