अलका उपमन्यु बनीं अधिवक्ता मंच की प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

अलका उपमन्यु बनीं अधिवक्ता मंच की प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त ने मथुरा बार की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं ऑडिटर रही वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अलका उपमन्यु को संयुक्त राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर मदन मोहन पांडे एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मधु मिश्रा और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से श्रीमती अलका उपमन्यु को संयुक्त अधिवक्ता मंच के महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने की प्रबल सिफारिश की थी तीनों पदाधिकारियों ने कहा था कि श्रीमती अलका उपमन्यु अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव चिंतनशील एवं अधिवक्ताओं के कार्यों को तत्परता पूर्वक क्रियान्वयन कराने वाली कर्तव्यनिष्ठ और सक्रिय महिला अधिवक्ता है उनके महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनने पर संगठन और अधिक गति से अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम होगा।
श्रीमती अलका उपमन्यु के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अनेक जिलों के अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article