जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह ने बुरहानपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर बीड़ी बनाने का कार्य प्रारम्भ कराने का किया आग्रह | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह ने बुरहानपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर बीड़ी बनाने का कार्य प्रारम्भ कराने का किया आग्रह | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने बीड़ी मजदूरों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर बुरहानपुर को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए उसकी प्रतिलिपि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगर के समस्त पत्रकारों को प्रेषित की है। अजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कई माह से जिले में चल रहे लॉक डाउन और कर्फ्यू के कारण जहां आम जनता की हालत खराब हो गई,इसी में बीड़ी मजदूरों की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है।अब जबकि धीरे धीरे हालात काबू में होते जा रहा है,शराब दुकानों सहित कई प्रकार की छूट भी दी जा रही है तो जिले के बीड़ी मजदूरों को भी बीड़ी बनाने की अनुमति प्रदान करे।
चूंकि बीड़ी व्यवसाय में किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंटिंग का उल्लंघन नही होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर मे बैठ कर बीड़ी बनाता है।दूसरी तरफ अजय सिंह रघुवंशी रघुवंशी ने मुख्य सचिव महोदय ने अपने आदेश क्र.40-2020-DM 1(A)2020 को तेंदूपत्ता बिक्री आदि के संबंध में आदेश दिए गए है। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने कलेक्टर बुरहानपुर से बीड़ी मजदूरों को बीड़ी बनाने की अनुमति प्रदान करने का निवेदन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.