थाना रातीबड़ क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान दूध के डब्बे और आटा की बोरी में शराब परिवहन करते हुए दो बदमाश गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना रातीबड़ क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान दूध के डब्बे और आटा की बोरी में शराब परिवहन करते हुए दो बदमाश गिरफ्तार | New India Times

आज थाना प्रभारी रातीबड़ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के खजूरी सड़क की ओर से सूरज नगर के भूरा बंजारा को अवैध शराब बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर उपलब्ध बल के साथ त्वरित कार्यवाही कर मोटर साइकल क्रमांक एम पी ०४ एम यू १४६३ पर कुल ३००  क्वार्टर जिसकी विक्री उपरांत कीमत करीब ४५००० रुपए है, जो कि पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से दूध के डिब्बों में और आटा के बोरियो में रखे थे बरामद की । उक्त शराब तस्करों ने ने अपना नाम अजय मालवीय नि बारवा खॆडी थाना बिलकिसगंज जिला सीहोर, रूपसिंह मालवीय नि सदर बताया । आरोपीगणों पर आबकारी अधिनिनियम ३५ (२), १८८ , २६९ आइपीसी, ५१ (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं अन्य विभिन्न प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई ।
          
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के अतिरिक्त, उनि संजीव, प्र आर रमेश, आर नवेंद्र, सुनील शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article