पावरलूम सहित अन्य छोटे उद्योगों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कलेक्टर को भेजा स्मरण पत्र | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पावरलूम सहित अन्य छोटे उद्योगों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कलेक्टर को भेजा स्मरण पत्र | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने पावरलूम बुनकरों सहित अन्य छोटे उद्योग की छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर कलेक्टर बुरहानपुर को आज एक स्मरण पत्र प्रेषित किया है। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने बताया कि आपदा प्रबंधन की विगत दिवस संपन्न हुई बैठक में एवं आपके द्वारा की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मेरे द्वारा पावर लूम बुनकरों एवं अन्य समस्याओं को लेकर उनके द्वारा जो सुझाव दिए गए थे, उसी को लेकर पुनः एक स्मरण पत्र आपकी ओर उचित निर्णय हेतू अग्रेषित प्रेषित है।
1.जिले के पावरलूम बुनकरों की आर्थिक स्थिति अब लॉक डाउन के 2 माह बाद खराब हो चुकी है,सरकार द्वारा उन्हें कोई सहायता नही मिलने से उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है,ऐसी स्थिति में वे कहा जाए,बीमारी से बचे तो भूख से मर जायेगे,अतः अब उन्हें सोशल डिस्टेंसीन की शर्त पर पावरलूम खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।
2.इसके अतिरिक्त जिले के अन्य उधोग,साइजिंग,कारखाने भी बंद होने से उसमे काम करने वालो की स्थिति भी कमोबेश ऐसे ही बनी हुई है।
अतः समस्त कारखाने,साइजिंग, एव अन्य उधोगो को भी चालू करने के आदेश प्रदान करे।
3.महोदय,जिले के समस्त उधोग,पावरलूम कारखाने चूंकि 2 माह से लगातार बन्द है ,इसके बावजूद विधुत विभाग द्वारा उनसे एवरेज बिल के नाम पर वसूली की जा रही है,जो कि किसी भी प्रकार से न्यायोचित नही है,चूंकि सभी काम बंद होने से ना तो बिजली का उपयोग हुआ ना ही उससे किसी प्रकार की आय ही हुई,अतः गत 2 माह के बिलों को माफ कर आगामी बिल रीडिंग के हिसाब की की जावे।
4.इसी प्रकार आम जनता पहले ही 2 माह से ज्यादा समय से बेरोजगारी की कगार पर है गरीब जनता को खाने खाने की तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है,ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ओर अत्याचार करते हुए उनके 100 रु प्रतिमाह आने वाले बिलो के बदले हजारो रु.के बिल थमा दिए।
ऐसी अवस्था मे वे बिल कैसे भरे उनके सामने तो 2 जून के खाने की परेशानी है।अतः निवेदन है कि सभी घरेलू बिलो के तीन माह के माफ हो ताकि उन्हें इस परेशानी से कुछ निजात मिले । जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने इस स्मरण पत्र में उल्लिखित समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करके उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.