भ्रष्ट कोटेदार के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के नेता ने प्रशासन को दी चुनौती | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

भ्रष्ट कोटेदार के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के नेता ने प्रशासन को दी चुनौती | New India Times

हिंदू युवा वाहिनी के नेता सूर्यमणि यादव ने भ्रष्ट कोटेदार और प्रशासन के ढुलमुल रवैया से परेशान होकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भ्रष्ट कोटेदारों को संरक्षण देने वाले संबंधित अधिकारियों की शिकायत की।
मामला गांव हरिशचंद्रपुर विकास खंड कटेहरी तहसील अकबरपुर कोटेदार सत्यनारायण राजभर के खिलाफ ग्रामीणों ने हल्ला बोल कर दिया।
मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में लोगों ने बताया कि गरीबों को मिलने वाला सरकारी राशन की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। कोटेदार सत्यनारायण राजभर रात के अंधेरे में राशन का वितरण शुरू करता है।
इस मामले को लेकर हिंदू युवा वाहिनी सूर्यमणि यादव ने भ्रष्ट कोटेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। श्री यादव ने कहा कि अगर इसके लिए मुझे जेल जाना पड़े तो मैं जेल जाऊंगा। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने कोटेदार की करतूतों का भंडाफोड़ किया ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार द्वारा कहा जाता है कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता जिससे मन बढ़ कोटेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है और अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
ग्रामीणों की परेशानी को लेकर सूर्यमणि यादव ने प्रशासन को साफ शब्दों में कह दिया अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.